Udaipur: सायरा थाना क्षेत्र के तिरपाल गांव में दुर्भाग्यपूर्ण एक घटना के चलते बड़े विचार के बाद वहां के पुलिस ने ४ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना कुछ इस तरह की गई कि एक शराबी व्यक्ति खुद को भगवान शिव का अवतार मान रहा था और इसके चलते उसने वृद्ध महिला को बेदर्दी से पीटा जिससे महिला की मौत हो गई। यह घटना गांव के पास ही हुई थी, लेकिन इस दुर्भाग्यपूर्ण मौके पर मौजूद घटना रोकने और बचाने का कोई प्रयास नहीं किया गया। अगर वे वीडियो बनाने के बजाए कुछ करते तो यह त्राजिक घटना रोकी जा सकती थी।
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित चार जनों को गिरफ्तार कर लिया है इसमें दो नाबालिग भी है
इस मामले में Udaipur के एसपी, भूवन भूषण यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके घटना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी के साथ साथ दूसरे तीन लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें दो नाबालिग व्यक्तियों की भी शामिल है। विडियो बनाने वाले लोगों ने भी रोकने का प्रयास नहीं किया और घटना की विस्तृत दृश्य भी विश्लेषण के लिए पुलिस को सौंप दी।
आरोपी व्यक्ति को मारपीट दिखते वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उस वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखता है कि शराब के नशे में धुत व्यक्ति खुद को भगवान शिव का अवतार मानकर उस बेदर्द महिला को छाते से बर्बरता से पीट रहा था। इस वीडियो में उसके आसपास कई लोग थे, लेकिन उन्होंने उसे रोकने का प्रयास नहीं किया। उस व्यक्ति को जिसका नाम प्रताप सिंह है जो वहीं का रहने वाला है
Udaipur SP भूवन भूषण यादव ने कहा कि घटनास्थल पर महिला के शव को ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी, जिसपर सायरा थानाधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां पर वीडियो के आधार पर आरोपी को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के चलते पुलिस ने वीडियो बनाने वाले लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जो वीडियो बनाने के लिए बेहिसाब हिमाकत दिखा रहे थे
रविवार को इस संबंध में एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की विस्तृत जानकारी दी और मामले का खुलासा किया, SP भूवन भूषण यादव ने कहा, “जो वारदात का जो उन सबसे पूछ्ताछ में जो प्राइमरी अभी जो कहानी सामने आई है, वो यह है कि ये जो व्यक्ति प्रताप सिंह है ये शराब के नशे में बहुत ज्यादा धुत था और ये महिला अपने पीहर जा रही थी। वो सुनसान ने एक जंगल टाइप हिलाकर गांव के पास, गांव से दो तीन किलोमीटर की दूरी पर और वहाँ पर जब इसने उस व्यक्ति महिला को आते हुए देखा तो इसके मन में पता नहीं कहाँ से विचार आया की मैं भगवान शिव का अवतार हूँ और उसने ये बोलते हुए उस महिला से बातचीत चालू कर ली। इतने में जो पास में एक बकरी चरा रहे एक जो गाय लेकर आदमी आया था। नाथूसिंह जिसका नाम है, वो भी पास था तो उसने शुरू में तो सोचा ही मजाक कर रहा है। जब उसने उससे मारपीट चालू हुई तो उसने शुरू में उसे रोकने का प्रयास किया पर वो नहीं माना। इतने में जो दो लड़के और बकरी चला रहे थे वो भी अलग अलग ही अपने स्थानों पर आए हुए थे तो उन्होंने दूर से देखा तो उन्होंने वीडियो बनाना चालू किया और वीडियो बनाते बनाते हुए उसके पास आ गए और उन्होंने भी एक बार थोड़ा सा रोकने का प्रयास किया पर उन्होंने भी नहीं माना। फिर उसने जो महिला की मौत हो गई।“