IMG 20240804 WA0051

मुम्बई – जाने-माने रेडियो जॉकी (RJ) नावेद एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला उनके द्वारा प्रचारित किए जा रहे “आदिवासी हेयर ऑइल” से जुड़ा है। जाने-माने हेयर स्पेशलिस्ट डॉ. अशोक सिन्हा ने इस तेल के झूठे दावों और RJ नावेद की कथित धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है।

डॉ. सिन्हा ने अपने हालिया वीडियो में RJ नावेद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, RJ नावेद द्वारा प्रचारित किया जा रहा यह तेल बालों के झड़ने की समस्या का कोई समाधान नहीं है बल्कि एक बहुत बड़ा स्कैम है , डॉ. सिन्हा ने दावा किया है कि RJ नावेद खुद हेयर पैच और विग का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जनता को इस आदिवासी हेयर आयल के जरिए झूठे सपने बेच रहे हैं।

डॉ. सिन्हा ने अपने दावों के समर्थन में कई सबूत भी पेश किए हैं। उन्होंने RJ नावेद के हालिया वीडियो और तस्वीरें दिखाईं, जिनमें उनके बालों की स्थिति अलग-अलग नजर आ रही है। डॉ. सिन्हा ने यह भी बताया कि इस तेल में इस्तेमाल की जाने वाली जड़ी-बूटियों का बालों पर कोई वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित सर्टिकेट या प्रोडक्ट लेबल पर लाइसेंस नम्बर , आयुष मंत्रालय से अप्रूवल इत्यादि की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

RJ नावेद की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस छिड़ गई है। कई लोग डॉ. सिन्हा के दावों का समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग RJ नावेद के बचाव में भी उतर आए हैं।

RJ नावेद पर भ्रामक प्रमोशन के लिए झूठे वादे करने का आरोप:डॉ. सिन्हा का दावा है कि RJ नावेद ने इस तेल के फायदों को बढ़ा-चढ़ाकर बताया है। गायरंटेड जैसे शब्दों का उपयोग किया है

हेयर पैच और विग का इस्तेमाल:

डॉ. सिन्हा ने आरोप लगाया है कि RJ नावेद खुद इस तेल का इस्तेमाल नहीं करते हैं और हेयर पैच और विग का सहारा लेते हैं।

सोशल मीडिया पर बहस: इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच तीखी बहस छिड़ गई है।

आगे क्या?

यह देखना दिलचस्प होगा कि RJ नावेद इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। क्या वह डॉ. सिन्हा के दावों का खंडन करेंगे या फिर इस मामले में चुप्पी साध लेंगे? यह विवाद आने वाले दिनों में और भी तूल पकड़ सकता है।

By khabarhardin

Journalist & Chief News Editor