IMG 20240905 233120

उदयपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी एक बार फिर सुर्खियों में हैं! इस बार वो 160 किलोमीटर लंबी पैदल हिंदू एकता पदयात्रा निकालने जा रहे हैं। भगवा ध्वज लेकर आगे-आगे चलेंगे बाबा, और पीछे-पीछे चलेगा हुजूम। सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल रही है।

इसी बीच उदयपुर के होटल शेफ हर्षवर्धन सिंह शक्तावत ने तरबूज पर गुरु ब्रह्मेशानंद जी की तस्वीर उकेर कर सबको चौंका दिया था। अब उन्होंने बागेश्वर बाबा की भी कमाल की तस्वीर तरबूज पर बना डाली है।

कौन हैं हर्षवर्धन?

हर्षवर्धन सिंह शक्तावत उदयपुर से करीब 56 किलोमीटर दूर हींता गांव के रहने वाले हैं। उदयपुर के होटल लेक एंड में शेफ हैं। उनके पिता भगवान सिंह किसान हैं और उनकी एक बहन भी है। 3 फरवरी 1996 को जन्मे हर्षवर्धन ने मोहन लाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है।

तरबूज पर कलाकारी का सफर

हर्षवर्धन बताते हैं कि उन्हें अपने सीनियर्स मनोज सिंह नेगी और चेनसिंह झाला से बहुत प्रोत्साहन मिला। करीब एक साल पहले उन्होंने इस कला की शुरुआत की थी। उनके होटल के सीनियर शेफ ने उन्हें ये खास कला सिखाई। तब से वे तरह-तरह की कलाकृतियां बना रहे हैं।

बागेश्वर बाबा से प्रभावित

हर्षवर्धन ने कहा, “मैं बाबा बागेश्वर से कभी मिला तो नहीं हूँ लेकिन उनसे मिलने की बहुत इच्छा है। मैं बाबा जी से बहुत प्रभावित हूँ। हिन्दू राष्ट्र के उनके प्रयास बहुत अच्छे हैं। मैं सोशल मीडिया पर उन्हें बहुत फॉलो करता हूँ।”

सोशल मीडिया पर छाए हर्षवर्धन

होटल में आने वाले मेहमान उनकी इस कला को देखकर काफी उत्साहित होते हैं। उन्हें खूब तारीफें भी मिलती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी ये कलाकृतियां खूब वायरल हो रही हैं। हर्षवर्धन सिंह ने हाल ही में विनेश फौगाट, नीरज चोपड़ा के साथ कारगिल विजय दिवस के लिए भी खास कलाकृतियां बनाई हैं।

By khabarhardin

Journalist & Chief News Editor