IMG 20231015 WA0019

आदिशक्ति देवी दुर्गा भवानी का पावन पर्व नवरात्र कल से शुरू हो रहा है, उससे पहले भोजपुरी संगीत के आवाजों की मलिका शिल्पी राज का एक भजन खूब वायरल हो रहा है। भजन है – “भावनी के भजन”, जिसमें श्वेता माहरा के साथ शिल्पी राज भक्ति में लीन झूमती नजर आ रही हैं।

शिल्पी राज का यह गाना उनके अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल शिल्पी राज एंटरटेनमेंट से रिलीज हुआ है और यह देवी दुर्गा के भक्तों को खूब पसंद भी आ रही है। शारदीय नवरात्रि के इस पावन त्यौहार पर अब तक कई भोजपुरी देवी गीत रिलीज हो चुके हैं, लेकिन उन सब में यह गीत काफी अलग है।

img 20231015 wa00212399122500061926765

शिल्पी राज ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है और इसके म्यूजिक वीडियो में वे भोजपुरी की नई जनरेशन की सेंसेशन श्वेता माहरा के साथ झूमती नजर आ रही हैं।


शिल्पी राज के इस देवी भजन का थीम बेहद दिलचस्प है। शिल्पी राज ने इस गाने के जरिए देवी मां के भक्तों से कहा है कि जब कुछ भी समझ ना आए और जब कोई सहारा ना हो, तब मां भवानी का भजन कर लीजिए। आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे और सारे रास्ते खुल जाएंगे। इस गाने को लेकर शिल्पी राज ने बताया कि मां भवानी जगत जननी और मानवता के कल्याण की प्रतिमूर्ति हैं।

img 20231015 wa00226128822885913259578

हम हमने खूब सुना है कि शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां भवानी अपने भक्तों की पीड़ा को दूर करती है। उनके उलझन को सुलझाती हैं, अगर उनका स्मरण पूरी श्रद्धा और तन्मयता से की जाए। इस चीज को हमने अपने गीत में पिरोकर आपके सामने प्रस्तुत किया है। उम्मीद करती हूं कि आपको पसंद आएगी और आप मेरे हर गाने की तरह इसे भी खूब प्यार और आशीर्वाद देकर बाद बनाएंगे।

img 20231015 wa00195600649876173578061



आपको बता दें कि शिल्पी राज के देवी भजन “भावनी के भजन” के गीत का विजय चौहान हैं। संगीतकार छोटू रावत हैं। डीओपी राहुल यादव और सुनील गुप्ता हैं। कोरियोग्राफी सैंडी ने की है। वीडियो डायरेक्ट नयन मौर्य हैं। और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

img 20231015 wa00203218207438156369812

शिल्पी राज ने नवरात्रि के इस पावन अवसर पर अपने इस गाने को लेकर दर्शकों से खूब सारे रिल्स बनाने की भी अपील की है और कहा है कि वह उन्हें अपना रिल्स बनाकर इस लिंक के नीचे शेयर करें।

By khabarhardin

Journalist & Chief News Editor