पवन सिंहपवन सिंह

भोजपुरी सिने जगत के पावर स्टार पवन सिंह की नई फिल्म “सनक” का रिलीज डेट आउट हो गया है। यह फिल्म आगामी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी। फिल्म को रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के द्वारा ऑल ओवर इंडिया में रिलीज किया जा रहा है। इसकी जानकारी रेणु विजय फिल्म्स के निशांत उज्जवल ने दी।

उन्होंने बताया कि फिल्म “सनक” में पावर स्टार पवन सिंह का जलवा दर्शकों को खूब देखने को मिलेगा। साथ ही इस फिल्म में राघव नैयर की भी अदाकारी मुख्य आकर्षण होगी। उन्होंने बताया कि पवन सिंह की फिल्म “सनक” बिहार के साथ-साथ झारखंड, उत्तर प्रदेश, मुंबई, गुजरात और पंजाब में एक साथ रिलीज होने वाली है।

WhatsApp Image 2023 07 20 at 10.11.13 1

वही फिल्म को लेकर पवन सिंह ने भी अपने फैंस से सिनेमाघरों में जाकर इसे देखने की अपील की और कहा कि सनक एक जबरदस्त कहानी पर बनी फिल्म है। यह भोजपुरी सिनेमा के लिए बेहद खास फिल्म होने वाली है इसलिए हम अपने सभी दर्शकों से आग्रह करेंगे कि वे अपने दोस्तों और परिजनों के साथ जाकर सिनेमाघरों में इस फिल्म को जरूर देखें।

इस फिल्म में एक्शन भी मिलेगा। इमोशन भी मिलेगा। रोमांस भी मिलेगा। यानी इंटरटेनमेंट भरपूर मिलने वाला है। हमने इस फिल्म पर बेहद मेहनत की है और यह बड़े बजट की फिल्म है। इस फिल्म में बहुत कुछ दर्शकों को नया मिलने वाला है। वही फिल्म को लेकर दूसरे अभिनेता राघव नैयर ने कहा कि यह उनकी लाइफ के शानदार फिल्मों में से एक है। भोजपुरी सिनेमा में अब बहुत कुछ बदल गया है जो दर्शकों को भी अपनी और आकर्षित करता है। हमारी फिल्म में भी ऐसी कई सारी बातें देखने को मिलेंगी।

आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म सनक के निर्माता अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मूवाला और अनिल कुमार सिंह हैं। जबकि फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है और इस फिल्म में संगीत ओम झा ने दिया है। पी आर ओ रंजन सिन्हा है।बात अगर फिल्म के स्टार कास्ट की करें तो पवन सिंह और राघव नैयर के साथ फिल्म में स्मृति सिन्हा और अवधेश मिश्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वही अनारा गुप्ता, अमित शुक्ला और विष्णु शंकर बेलू फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

By रंजन सिन्हा

रंजन सिन्हा : भोजपुरी फिल्म पत्रकार और जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) हैं, जिनके पास मनोरंजन उद्योग में व्यापक अनुभव है। उन्हें भोजपुरी फिल्म उद्योग की गहरी समझ है और वे अपनी अंतर्दृष्टिपूर्ण रिपोर्टिंग और भोजपुरी फिल्मों की निष्पक्ष समीक्षा के लिए जाने जाते हैं। रंजन सिन्हा ने एक प्रमुख समाचार पत्र के लिए एक रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता में अपना करियर शुरू किया और जल्द ही भोजपुरी फिल्म उद्योग को कवर करने के लिए चले गए। उसके बाद से उन्होंने खुद को क्षेत्र के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित पत्रकारों में से एक के रूप में स्थापित किया है, उनके काम को प्रमुख मीडिया आउटलेट्स में नियमित रूप से प्रदर्शित किया जाता है। पीआरओ के रूप में, रंजन सिन्हा ने भोजपुरी फिल्म उद्योग में कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया है, जिससे उन्हें अपनी फिल्मों को बढ़ावा देने और व्यापक दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिली है। मार्केटिंग और प्रमोशन पर उनकी पैनी नजर है और ये अपनी इनोवेटिव और इफेक्टिव स्ट्रैटेजी के लिए जाने जाते हैं।