IMG 20240628 WA0043 scaled

मुम्बई: निर्माता रमेश भंडारी की FMD भोजपुरी चैनल अपने बेहतरीन भोजपुरी कंटेंट के लिए आज की तारीख में एक सुप्रसिद्ध म्यूजिक चैनल साबित हो रहा है। भोजपुरी कंटेंट की विविधताओं से परिपूर्ण इस FMD भोजपुरी चैनल पर अभी बहुत गाने रिलीज नहीं हुए हैं, लेकिन जो भी गाने इस चैनल पर हैं, उन सबका कुछ ना कुछ बेहतरीन और यूनिक टाइटल सहित नया और बेहतरीन प्रदर्शन जरूर उपलब्द्ध है, जो दर्शकों को अपनी खूबसूरती से लुभाने में कामयाब रहा है।

इन दिनों करिश्मा कर अपनी ग्लैमरस अदाओं के कारण भोजपुरी इंडस्ट्री में सबकी पसंद बनी हुई हैं और उनके इसी बेहतरीन अदाकारी से सजे एक एलबम “हैंडसम लागेलू” का भव्य प्रदर्शन इसी FMD भोजपुरी चैनल पर जल्द ही होने जा रहा है। इस वीडियो सॉन्ग “हैंडसम लागेलू” में प्रेमी और प्रेमिका के एक बेहद रोमांटिक और खूबसूरत गाने का फिल्मांकन भी किया गया है, जो काफी मायनों में अब तक के भोजपुरी कंटेंट से अलग विविधताओं से सुसज्जित है।

img 20240628 wa0044101710538709262925
इस अनोखे प्यार भरे म्यूजिकल एलबम को काफी खूबसूरती के साथ बेहतरीन अंदाज में फिल्माया गया है, जो दर्शकों को अपनी ओर लुभाने में भी कारगर सिद्ध होगा। इस वीडियो एलबम “हैंडसम लागेलू” में करिश्मा कर ने अपनी ग्लैमरस छवि का भरपूर प्रदर्शन करते हुए युवाओं के दिलों पर राज करने का मन बना लिया है। इस एल्बम के गीत के म्यूजिक बनाए हैं मुन्ना दुबे ने, जो इस गाने के गायक के साथ-साथ करिश्मा कर के साथ वीडियो फीट में भी नजर आने वाले हैं।

करिश्मा कर को इस गाने से पहली बार भोजपुरी में मुन्ना दुबे इंट्रोड्यूस कर रहे हैं, जो कि इंडस्ट्री में नए नए टैलेंट को निखारने के लिए ही जाने जाते रहे हैं। करिश्मा कर एक युवा और खूबसूरत अभिनेत्री हैं, जो भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने आगमन को लेकर काफी आश्वस्त और रोमांचित भी हैं। उन्होंने कहा है कि इस एल्बम में वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके दिखाना चाहती हैं कि यदि प्रतिभाओं को सही मंच सही समय पर मिल जाए, तो वे अपना बेहतरीन करने में जरा सा भी संकोच नहीं दिखा सकतीं।

“हैंडसम लागेलू” आगामी 3 जुलाई को FMD भोजपुरी चैनल पर प्रदर्शन के लिए उपलब्ध हो जाएगा। चैनल प्रमुख विशाल रॉय, निर्देशक आज़ाद हुसैन, और कोरियोग्राफर तीरथ निषाद ने यह जानकारी दी। पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने कहा कि दर्शकों को यह एलबम जरूर पसंद आएगा और यह एलबम भोजपुरी इंडस्ट्री में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

By khabarhardin

Journalist & Chief News Editor