IMG 20240707 WA0007

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा और गायिका अक्षरा सिंह एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों की धड़कनें बढ़ाने के लिए तैयार हैं। उनका नया गाना ‘मोहिनी’ कल, 8 जुलाई को रिलीज होने वाला है। इस गाने का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसने दर्शकों के बीच खलबली मचा दी है।

टीजर को आइकॉन भोजपुरी बवाल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसमें अक्षरा सिंह और अंशुमान राजपूत नजर आ रहे हैं। गाने के टीजर में अक्षरा सिंह का ग्लैमरस और सिज़लिंग अवतार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

img 20240707 wa00085891857254967953840अक्षरा सिंह ने इस गाने में अपनी सिंगिंग और अदाकारी का जादू बिखेरा है। टीजर देखकर ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाने की प्रस्तुति और धुन दर्शकों को मदहोश कर देने वाली है। दर्शकों का उत्साह और प्रतिक्रिया देखकर कहा जा सकता है कि यह गाना रिलीज होते ही धमाल मचाने वाला है।

अपने नए गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा, “मुझे खुशी हो रही है कि मैं आप सबके सामने अपना नया गाना ‘मोहिनी’ लेकर आ रही हूँ। उम्मीद है कि आप सभी को यह गाना पसंद आएगा।” इस गाने के लिरिक्स मशहूर गीतकार विनय बिहारी ने लिखे हैं, जबकि गाने के संगीतकार मधुकर आनंद हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं, डीओपी वेंकटेश महेश हैं, और कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता और सूरज हैं।

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं और उनके गाने हमेशा ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहते हैं। यही वजह है कि ‘मोहिनी’ गाने की रिलीज से पहले ही फैंस में उत्साह देखा जा रहा है। तो, तैयार हो जाइए अक्षरा सिंह के नए गाने ‘मोहिनी’ का आनंद लेने के लिए। यह गाना कल सुबह 7 बजे रिलीज होगा।

By khabarhardin

Journalist & Chief News Editor