IMG 20230816 WA0030

सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और संचिता बनर्जी स्टारर भोजपुरी फिल्म “भारत भाग्य विधाता” दिल्ली एनसीआर और यूपी में धूम मचाने के बाद बिहार में रिलीज होगी। यह फिल्म बिहार में 18 अगस्त को रिलीज होगी। इसकी जानकारी बी4यू के वॉयस प्रेसीडेंट संदीप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली एनसीआर में फिल्म “भारत भाग्य विधाता” को दर्शकों ने खूब पसंद किया, तो यूपी में भी फिल्म को दर्शकों ने अपना खूब आशीर्वाद और प्यार दिया है। इसके बाद अब हम बिहार में फिल्म को रिलीज कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि बिहार के दर्शकों को भी फिल्म पसंद आएगी।

वहीं, फिल्म के अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू ने कहा कि फिल्म “भारत भाग्य विधाता” मेरे बेहतरीन फिल्मों में से है। फिल्म अब आपके समक्ष है। इस फिल्म को अपने पूरे परिवार के साथ जरूर देखें। यह अपनी भाषा की सुव्यवस्थित फिल्म है। इसमें सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। यह फिल्म बिहार और यूपी के एक पुलिस वाले के जीवन पर आधारित है। मैंने फिल्म में पुलिस का किरदार निभाया है। इससे पहले भी कई फिल्मों में पुलिस का किरदार निभा चुका हूं, लेकिन यह उन सबसे अलग है।

आपको बता दें कि हाई आईक्यू एंटरटेनमेंट एलएलपी के एसोसिएशन में B4U मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म “भारत भाग्य विधाता” के निर्देशक अनंजय रघुराज हैं। निर्माता संदीप सिंह, अरविन्द कुमार अग्रवाल व म्यूजिक सेटेलाइट हैं। फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू और संचिता बनर्जी के साथ भूपेंद्र सिंह, विनीत विशाल, उमेश सिंह धामा वर्मा मुन्ना सिंह साहिल शैख़, पुष्पेंद्र सिंह संजीव मिश्रा और करिश्मा सैनी प्रमुख भूमिका हैं। कथा, पटकथा व संवाद अरविन्द तिवारी है। संगीतकार साजन मिश्रा है। गीतकार शेखर मधुर, आशुतोष तिवारी, धरम हिंदुस्तानी, अताउल्लाह आशिक़ हैं। गायक प्रदीप पांडेय चिंटू, जतिंदर सिंह अली प्रियंका सिंह इन्दु सोनाली, रोहित कुमार, विजय चौहान शिल्पी राज हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। संकलन संतोष हरावडे है। कहानी और डायलॉग अरविन्द तिवारी का है। छायांकन प्रकाश अन्ना है। मारधाड़ श्री श्रेष्ठा है। कोरियोग्राफर सोनू प्रीतम व मनोज गुप्ता और आर्ट डायरेक्टर संजय कुमार है।

By khabarhardin

Journalist & Chief News Editor