पवन सिंहपवन सिंह

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का सावन के महीने में भगवान शिव की भक्ति में एक और धमाकेदार गाना “भोले भंडारी” रिलीज हो गया है। पवन सिंह के इस गाने को उनके फैंस और भोजपुरी संगीत प्रेमियों का खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। इस वजह से इस गाने को रिलीज होते लाखों लोगों ने देख लिया है और अब हम मिलियन व्यूज की ओर तेजी से बढ़ रहा है। पवन के इस गाने में लंबे समय बाद चाँदनी सिंह भी नजर आ रही हैं। एक बार फिर से पवन सिंह और चाँदनी सिंह की केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रहा है। और गाना अब वायरल होना शुरू हो गया है।

पावर स्टार पवन सिंह भोजपुरी के सबसे बेहतरीन और दिग्गज सिंगरों की श्रेणी में आते हैं और इसलिए उनके गानों का इंतजार भी लोगों द्वारा बड़ी बेसब्री से किया जाता है। ऐसे में उनका नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में पवन सिंह, अभिनेत्री चांदनी सिंह से कहते हैं कि जब से ते गईलS गद्दारी रे तब से दिल बस गईले भोले भंडारी रे। आपको बता दें कि पवन का यह गाना आदिशक्ति फिल्म्स से रिलीज हुआ है। इसको लेकर पवन सिंह ने कहा कि गाना को हमने कन्सेप्चुअल बनाया है। लोग अक्सर प्रेम में धोखा खा कर गलत कदम उठा लेते हैं। वैसे लोगों के लिए हमारा गाना प्रेरणा है कि जब भी आपके साथ ऐसी कोई घटना हो, तब आप अपने आराध्य को अपने दिल में बसा लें। हम सबों से आग्रह करेंगे कि वे हमारे गाने को जरूर देखें।

3 4

गौरतलब है कि गाना भोले भंडारी को पावर स्टार पवन सिंह ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। पवन सिंह को तो भोजपुरी सिनेमा में आवाज का जादूगर कहा जाता है। वहीं, शिल्पी राज को सुरों की मल्लिका कहा जाता है। इस गाने की गीतकार विशाल भारती और संगीतकार श्याम सुंदर हैं। रचना सरगम आकाश ने किया है। वीडियो डायरेक्टर सुशांत सिंह और कुमार चंदन हैं, जबकि कैमरामैन पंकज सोनी व डीओपी अरमान सिंह हैं। विशेष धन्यवाद दीपक सिंह, अमित सिंह एवं विक्की सिंह, डिजिटल विक्की यादव और निर्माता मनोज मिश्रा हैं।

By रंजन सिन्हा

रंजन सिन्हा : भोजपुरी फिल्म पत्रकार और जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) हैं, जिनके पास मनोरंजन उद्योग में व्यापक अनुभव है। उन्हें भोजपुरी फिल्म उद्योग की गहरी समझ है और वे अपनी अंतर्दृष्टिपूर्ण रिपोर्टिंग और भोजपुरी फिल्मों की निष्पक्ष समीक्षा के लिए जाने जाते हैं। रंजन सिन्हा ने एक प्रमुख समाचार पत्र के लिए एक रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता में अपना करियर शुरू किया और जल्द ही भोजपुरी फिल्म उद्योग को कवर करने के लिए चले गए। उसके बाद से उन्होंने खुद को क्षेत्र के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित पत्रकारों में से एक के रूप में स्थापित किया है, उनके काम को प्रमुख मीडिया आउटलेट्स में नियमित रूप से प्रदर्शित किया जाता है। पीआरओ के रूप में, रंजन सिन्हा ने भोजपुरी फिल्म उद्योग में कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया है, जिससे उन्हें अपनी फिल्मों को बढ़ावा देने और व्यापक दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिली है। मार्केटिंग और प्रमोशन पर उनकी पैनी नजर है और ये अपनी इनोवेटिव और इफेक्टिव स्ट्रैटेजी के लिए जाने जाते हैं।