Vishwakarma Jayanti 2024 100 8 11 20 19 2 3 25 17 380x214 1

मुंबई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। चतुर्वेदी ने कहा, “बाबा सिद्दीकी एक सम्मानित नेता थे, जिनके राजनीति से इतर भी सभी से अच्छे संबंध थे। उनकी हत्या महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था की विफलता को उजागर करती है।”

प्रियंका चतुर्वेदी ने याद दिलाया कि सिद्दीकी ने 15 दिन पहले धमकियों की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें Y-श्रेणी की सुरक्षा भी प्रदान की गई थी। इसके बावजूद, उनकी हत्या, वह भी बांद्रा जैसे इलाके में, सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी नाकामी को दिखाती है। उन्होंने सवाल किया, “क्या हो गया है हमारी मुंबई पुलिस को? जो दुनिया भर में अपनी सख्ती और सतर्कता के लिए जानी जाती थी।”

चतुर्वेदी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र की मौजूदा स्थिति में कानून और न्याय व्यवस्था चरमराई हुई प्रतीत होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में केवल लूट और अव्यवस्था का माहौल बन गया है, और आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बाबा सिद्दीकी की हत्या ने महाराष्ट्र की राजनीतिक हलचल और चुनावी माहौल में भारी उथल-पुथल मचा दी है, और इस मामले पर कई राजनीतिक दल अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

By khabarhardin

Journalist & Chief News Editor