माने जाने भोजपुरी सुपर स्टार का भी चेक बाउंस हो सकता है ? पैसे के लिए आना-कानी भी कर सकते है? घोर……. कलयुग
तथा कथित भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव जो एक एल्बम का १५-२० लाख रूपये और एक फिल्म का 50 लाख चार्ज लेते है , उनकी हालत इतनी ख़राब?
भोजपुरी सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव का मात्र 18 लाख का चेक बाउंस हो गया ! शर्मनाक
ऐसा हम नहीं जनता बोल रही है , आइये समझते है क्या है मामला
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी की तलवार लटकती हुई है, जब छपरा कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। चेक बाउंस मामले में जारी हुए वारंट के तहत खेसारी लाल यादव को गिरफ्तार किया जा सकता है। मामला साल 2019 का है, जब खेसारी ने अपनी पत्नी चंदा देवी के नाम पर 18 लाख रुपए की जमीन खरीदी थी, लेकिन दिए गए चेक बाउंस हो गया था।
Khesari Lal Yadav (खेसारी लाल यादव) ने अपनी पत्नी चंदा देवी के नाम एक जमीन खरीदी थी। जिसका पैसा नहीं दिया थे। इस मामले में खेसारी के खिलाफ पहले ही कार्रवाई चल रही है। चार साल पुराने इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए खेसारी ने पहले कोर्ट से अंतरिम जमानत ले ली थी। लेकिन अब वह सुनवाई में उपस्थित नहीं हो रहे हैं, जिसके चलते कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। न्यायिक दंडाधिकारी ने रसूलपुर थाना कांड संख्या 120/19 के एनआईएक्ट विचारण संख्या 241/21 के तहत ये आदेश दिए हैं।

साल 2019 में खेसारी लाल यादव ने अपनी पत्नी चंदा देवी के नाम पर जमीन खरीदी थी, जिसमें उन्होंने 18 लाख रुपए का चेक दिया था। चेक बाउंस होने के कारण जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो पाई। मामला उनके खिलाफ रसूलपुर थाने में FIR दर्ज हो गया। जिसके बाद उनके खिलाफ 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ।
जमानती वारंट के जारी होने के बाद खेसारी ने अपने वकीलों के साथ कई बार कोर्ट में उपस्थित होने का वादा किया, लेकिन सुनवाई में उनकी देरी से नाराजगी का सामना करना पड़ा। कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया है, जिससे खेसारी को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी संगीत और फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय के लिए व्यापक पहचान बना ली है। उन्होंने अपनी एक्टिंग के जरिए दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है और उन्हें कई पुरस्कार भी मिले हैं। इसके अलावा उन्होंने रियलिटी शो “बिग बॉस 13” में भी भाग लिया था। हालांकि, इस मामले में गिरफ्तारी के चलते उनकी फिल्म और अन्य कार्यक्रमों को बदल सकता है।
वर्तमान में खेसारी लाल यादव द्वारा किए गए कोई भी बयान नहीं आया है, और उनके वकीलों ने भी कोर्ट के निर्णय के बारे में कुछ कहा नहीं है। फॉलोअर्स और फैंस उनकी गिरफ्तारी की खबर से चिंतित हो गए हैं और सोशल मीडिया पर इस विषय पर अपने विचार प्रकट कर रहे हैं।