अब ज्यादा दिन बाहर नहीं रह पाएगा रणवीर? सोशल मीडिया पर बेहूदगी फैलाई, अब पुलिस की रडार पर!
यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया (BeerBiceps) अपने घटिया और अश्लील बयान की वजह से बुरी तरह फंस चुके हैं। समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में उन्होंने एक कंटेस्टेंट से ऐसा गंदा सवाल पूछ लिया कि सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। अब गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज कर ली है।
क्या था रणवीर का बेहूदा सवाल?
शो में रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से पूछा—
“क्या आप अपने माता-पिता को पूरी जिंदगी सेक्स करते देखना चाहेंगे या फिर उन्हें जॉइन करना पसंद करेंगे?”
ये सुनते ही शो के होस्ट तक हक्के-बक्के रह गए और क्लिप वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सोशल मीडिया पर #ArrestRanveerAllahbadia ट्रेंड करने लगा और कई जगहों पर शिकायतें दर्ज हो गईं।
क्राइम ब्रांच ने लिया बड़ा एक्शन!
मामला बढ़ता देख गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने साइबर पीएस केस संख्या 03/2025 के तहत FIR दर्ज कर ली। इस केस में BNS 2023 की धारा 79, 95, 294, 296, IT एक्ट 2000 की धारा 67, सिनेमैटोग्राफ एक्ट 1952 की धारा 4/7 और महिलाओं के अभद्र चित्रण (निषेध) अधिनियम 1986 की धारा 4/6 लगाई गई हैं। इन धाराओं के तहत रणवीर को 3 साल तक की जेल हो सकती है।
अब माफी मांगकर बचने की कोशिश?
FIR के बाद रणवीर ने एक माफीनामा वीडियो जारी कर दिया। उन्होंने कहा—
“मेरा कमेंट बहुत गलत था, और वो फनी भी नहीं था। कॉमेडी मेरे बस की बात नहीं है। मैं आप सबसे माफी मांगता हूं।”
लेकिन लोगों को ये माफी महज एक नाटक लग रहा है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा—
“पहले गंदगी फैलाओ, FIR होते ही मासूम बन जाओ! अब ये नया ट्रेंड चल पड़ा है?”
क्या रणवीर की गिरफ्तारी पक्की?
कानूनी जानकारों का कहना है कि इन धाराओं के तहत कार्रवाई होती है तो रणवीर और उनकी टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अगर पुलिस ने सख्ती दिखाई, तो जल्द ही रणवीर अल्लाहबादिया की गिरफ्तारी हो सकती है। अब देखना ये है कि क्या वो पैसे और पावर से खुद को बचा पाते हैं या फिर सच में जेल की हवा खाते हैं!