गुंजन सिंह गुंजन सिंह

भोजपुरी लोक गायक और अभिनेता गुंजन सिंह पर बाबा भोलेनाथ की भक्ति की खुमारी सर चढ़कर बोल रही है। इस वजह से उन्होंने एक और सावन स्पेशल गाना “गेरुआ सूट चाहिं जीजा” रिलीज कर दिया है जो तेजी से वायरल हो रही है। गुंजन सिंह का नया गाना भोजपुरी के सबसे चर्चित म्यूजिक चैनल वेब म्यूजिक से रिलीज किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है।

Screenshot 2023 07 27 at 9.05.42 PM

इस गाने में गुंजन सिंह देवघर जाने की तैयारी में है जहां उनकी साली उनसे देवघर जाने के लिए गेरुआ सूट की मांग करती नजर आ रही हैं। गुंजन ने जीजा और साली के बीच संवाद के जरिए बाबा के दरबार की महिमा का बखान किया है तो जो श्रद्धालुओं को और भोजपुरी संगीत प्रेमियों को बेहद पसंद आ रहा है।

गाना “गेरुआ सूट चाहिं जीजा” में गुंजन सिंह के साथ महिमा सिंह की केमिस्ट्री बेहद मनोरम और आकर्षक लग रही है। वही इस गाने को लेकर गुंजन सिंह ने कहा कि बाबा सबों के प्रिय हैं। ऐसे में उनकी भक्ति में लीन होना कौन नहीं चाहेगा। भोलेनाथ की कृपा सब पर है और इसलिए हमने भोलेनाथ की महिमा का बखान अपने इस गाने में भी किया है।

आप सबों को बेहद पसंद आने वाली है। बाबा भोलेनाथ में दुनिया को बचाने के लिए और मानवता की रक्षा में विषपान तक कर लिया था। उनकी कथाएं आज भी हमें प्रेरित करती है और उन्हें हमारी नजरों में आराध्य बनाती है। इसलिए उनकी स्तुति में लोग भजन तो बनता है। यह आवाज मेरे दिल से निकलती है कि उनके लिए अधिक से अधिक गाने बनाऊं जो सावन के महीना में कांवर लेकर देवघर जाने वाले लोगों से लेकर मंदिर और शिवालियों तक माहौल भक्ति में बनाए रखें।

Screenshot 2023 07 27 at 9.04.47 PM

आपको बता दें कि गुंजन सिंह ने इससे पहले भी कई सुपरहिट शिव भक्ति गीत को रिलीज किया जिसे दर्शकों ने खूब देखा और सराहा। और अब वे एक बार फिर से नया गाना “गेरुआ सूट चाहिं जीजा” ले आए हैं जिसका कांसेप्ट बेहद अलग और अपीलिंग है। बात करें अगर इस गाने की तो इसके गीतकार अलबेला है जबकि संगीतकार पप्पू भाई हैं। वीडियो डायरेक्टर आर्यन देव है

By रंजन सिन्हा

रंजन सिन्हा : भोजपुरी फिल्म पत्रकार और जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) हैं, जिनके पास मनोरंजन उद्योग में व्यापक अनुभव है। उन्हें भोजपुरी फिल्म उद्योग की गहरी समझ है और वे अपनी अंतर्दृष्टिपूर्ण रिपोर्टिंग और भोजपुरी फिल्मों की निष्पक्ष समीक्षा के लिए जाने जाते हैं। रंजन सिन्हा ने एक प्रमुख समाचार पत्र के लिए एक रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता में अपना करियर शुरू किया और जल्द ही भोजपुरी फिल्म उद्योग को कवर करने के लिए चले गए। उसके बाद से उन्होंने खुद को क्षेत्र के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित पत्रकारों में से एक के रूप में स्थापित किया है, उनके काम को प्रमुख मीडिया आउटलेट्स में नियमित रूप से प्रदर्शित किया जाता है। पीआरओ के रूप में, रंजन सिन्हा ने भोजपुरी फिल्म उद्योग में कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया है, जिससे उन्हें अपनी फिल्मों को बढ़ावा देने और व्यापक दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिली है। मार्केटिंग और प्रमोशन पर उनकी पैनी नजर है और ये अपनी इनोवेटिव और इफेक्टिव स्ट्रैटेजी के लिए जाने जाते हैं।